Karva Chauth 2024: कब है करवा चौथ? जाने डेट, टाइम पूजा और मुहूर्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

करवा चौथ पूरे भारत वर्ष में इस त्यौहार को विवाहित हिंदू महिलाएं बड़े ही धूमधाम से मनाती है। करवा चौथ कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, माना जाता है कि इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और जब शाम में चंद्रमा के दर्शन हो जाते, उसके बाद अपने पति के हाथों से जल पीकर उपवास तोड़ती है। करवा चौथ जिसे करक चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं। अलग-अलग क्षेत्र में कहानी अलग है, जैसे राजपूत हिंदू त्योहार जो कि उत्तरी और पश्चिमी भारत की महिलाएं अक्टूबर और नवंबर में Karva Chauth के रूप में मनाती है, वैसे तो पूरे भारतवर्ष में ही करवा चौथ बड़े ही धूमधाम से हिंदू महिलाएं मनाती है।

Karva Chauth 2024 Date Time साल 2024 का हिंदू महिलाओं द्वारा इंतजार किए जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व। जिसे Karva Chauth या करक चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं, इस बार करवा चौथ 2024 में कब है? यह जानने के लिए बेहद उत्सुक है। हिंदू पंचांग के अनुसार 19 और 20 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाएगा और इस दिन कृतिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है जो महिलाओं के लिए Karva Chauth व्रत में चांद की पूजा करना उनके लिए और भी शुभ होगा। जिससे महिलाएं अपने व्रत का फल प्राप्त कर सकती है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को Karva Chauth 2024 में तारीख 19 अक्टूबर 2024 को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुभ समय चालू हो जाएगा और इसी के साथ 20 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट तक यह तिथि का समापन होगा।

Read also: सत्य घटना: चोरी की घटना मैं शामिल, बागेश्वर धाम सरकार | जब जज ने कोर्ट मैं चैलेंज दिया

सनातन धर्म में हर त्यौहार का अपना एक महत्व होता है ऐसे ही शास्त्रों में Karva Chauth का विधान बताया गया है जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए अगर Karva Chauth का व्रत रखती है तो उनके पति की दीर्घ आयु होती है  जिसके लिए विवाहित महिलाएं करवा चौथ व्रत निर्जला यानी की इस दिन जलपान भी ग्रहण नहीं करती है ऐसे तपस्या रूप में इस व्रत को निभाती है और जब तक देर रात तक चांद ना दिख जाए और छत के ऊपर चंद्रमा की पूजा ना कर ले अपने पति देव को छन्नी पर दिया रखकर चेहरा ना देख ले और जब तक विवाहित पत्नी के स्वामी उन्हें जल ना पिला दे तब तक इस व्रत को तोड़ नहीं सकती। इसलिए करवा चौथ साल में एक बार मनाया जाता है जिसके लिए विवाहित महिलाएं लंबे समय पहले से ही इस त्यौहार के इंतजार में रहती है, ताकि अपने पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को संपूर्ण रूप से विधि विधान से, पूजा भाव से इस व्रत का पालन कर सके इसलिए Karva Chauth का त्योहार पूरे भारतवर्ष की हिंदू विवाहित महिलाएं बड़े ही धूमधाम से मनाती है।

वैसे तो भारत में हर चीज त्यौहार का एक रहस्य होता है जो आध्यात्मिक हिंदू धर्म के अनुसार शास्त्रों में विधि विधान से बताया जाता है पर भारत में करवा चौथ व्रत के पीछे एक कहानी भी है कि इस त्यौहार को महिलाएं इतना खास क्यों बनाती है और क्यों महत्वपूर्ण हो जाता है। करवा चौथ का व्रत रखना वह भी विवाहित महिलाओं के लिए एक कहानी है पुराने जमाने में जब राजपूत घराना जो की अपना घर, गांव शहर छोड़ कर युद्ध लड़ने के लिए बाहर जाया करते थे, जो की तब पता नहीं होता था कि वह शख्स घर वापस आएगा या नहीं आएगा पर ऐसी कहानी है की विवाहित महिलाएं जो भी राजपूत युद्ध के लिए जाता था तब उनकी पत्नियां उनकी सलामती और लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती थी। ताकि उनके पति सही सलामत घर वापसी आ जाए यानि कि उनकी जीत भी हो जाए और पति की दीर्घायु भी बढ़ जाए इसीलिए करवा चौथ या यू कहे करक चतुर्थी का त्यौहार विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है जो कि इस बार करवा चौथ 2024 में दिन रविवार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

You Might Also Like This:

1 thought on “Karva Chauth 2024: कब है करवा चौथ? जाने डेट, टाइम पूजा और मुहूर्त”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now